अभ्युदय स्वयंसेवी संस्था ने स्वास्थ्य केंद्र पूह में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
अभ्युदय स्वयंसेवी संस्था द्वारा 12वीं वर्षिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला किन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह में आयोजित

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ 06-06-2022
अभ्युदय स्वयंसेवी संस्था द्वारा 12वीं वर्षिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला किन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह में आयोजित किया गया।यह शिविर जनजातीय विभाग हिमाचल प्रदेश, स्वास्थ्य विभाग किन्नौर, नीरम ट्रस्ट, किन्नौर वेलफेयर सोसायटी शिमला, व गोयल मोटर्स रिकांगपिओ के सौजन्य से आयोजित किया गया।
जिसमें आई जी एम सी व अन्य चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 000 लोगों की स्वास्थ्य जाँच किया गया । इसकी जानकारी अभ्युदय के अध्यक्ष रविन्द्र बीस्ट ने दी। शिविरों में स्वास्थ्य जांच के अतिरिक्त लोगों को स्वास्थ्य के प्रतिजागरूकता शिविरों का आयोजन भी किया गया।
शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पी सी नेगी, डॉ राजेश शर्मा, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजीत नेगी, मेडिसन के डॉ प्रमोद जरेट, डॉ रामचंद्र नेगी, ई इन टी के डॉ रमेश आजाद, आंखों के डॉक्टर विनोद कश्यप, दांतो के डॉक्टर निशांत नेगी, सर्जरी के डॉक्टर आर एस जोबट,डॉक्टर बलवंत नेगी, रेडियोलोजी के अनुपमा जोबटा, स्त्री के डॉ करतार नेगीसोनम नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
अभ्युदय संस्थान ने निशुल्क मल्टी स्पेशिएलिटी स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन करवा चुके हैं। जिसमें 38376 लोगों की जांच व 1695 लोगों का ऑपरेशन किया गया।