जन विरोधी निर्णय बंद करें कांग्रेस सरकार, फिजूलखर्ची पर लगाए रोक : रणधीर शर्मा
हिमाचल में नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिकी का रोना रोने के बजाय फिजूलखर्ची रोके। वहीं, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान जन हित में जो निर्णय लिए थे

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर 06-05-2023
हिमाचल में नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिकी का रोना रोने के बजाय फिजूलखर्ची रोके। वहीं, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान जन हित में जो निर्णय लिए थे उन्हें लागू किया जाए ताकि प्रदेश की जनता को लाभ मिल सके।
यदि प्रदेश सरकार ने जन विरोधी निर्णय लेना बंद नहीं किए तो भाजपा आम जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन खड़ा करेगी। जिससे उन्हें सरकार चलानी मुश्किल हो जाएगी। रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य संस्थानों को बंद कर दिया है।
हीं, नैना देवी विस क्षेत्र के तहत स्वारघाट में बच्चों की सुविधा के लिए खोले गए कॉलेज को भी बंद कर दिया। जबकि इस कॉलेज में 20 विद्यार्थियों की संख्या थी। इस कॉलेज में न केवल बिलासपुर से बल्कि सोलन से भी बच्चे आते थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विधायक निधि पर भी रोक लगा दी, जबकि विधायक निधि की 3 किस्त मिल चुकी हैं। यह आम जनता पर खर्च होती थी।