झटका : जलशक्ति विभाग में कार्यरत 169 आउटसोर्स कर्मचारी नौकरी से बाहर 

हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग धर्मपुर मंडल में कार्यरत 169 आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इन आउटसोर्स कर्मचारियों को पूर्व सरकार ने रखा था। बीते चार पांच साल से सेवाएं दे रहे थे

झटका : जलशक्ति विभाग में कार्यरत 169 आउटसोर्स कर्मचारी नौकरी से बाहर 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी      25-02-2023

हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग धर्मपुर मंडल में कार्यरत 169 आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इन आउटसोर्स कर्मचारियों को पूर्व सरकार ने रखा था। बीते चार पांच साल से सेवाएं दे रहे थे। 

हैरानी की बात है कि निकालने से पहले उन्हें नोटिस भी नहीं दिए गए हैं। फोन पर बताया जा रहा है कि उनका अनुबंध खत्म है और सरकार से कोई आदेश नहीं आए हैं कि उनका एग्रीमेंट आगे बढ़ाना है। ठेकेदार का टेंडर 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो गया है।

सरकार ने अभी टेंडर रिन्यू नहीं किया है। उधर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग मंडल धर्मपुर भ्राड़ी राजीव सहगल ने इससे अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को ठेकेदार का एग्रीमेंट समाप्त हो गया है। इसे आगे सरकार ने अभी नहीं बढ़ाया है। जैसे ही सरकार के आदेश आएंगे। 

उसके अनुसार इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंगतराम नेगी ने कहा कि यह वेतन भुगतान अधिनियम 1936 का उल्लंघन है। संघ ने विभाग को चेतावनी दी कि उक्त कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया तो संघ जलशक्ति विभाग मंडल धर्मपुर भ्राड़ी का घेराव किया जाएगा।