देहरा में भाजपा के प्रदर्शन के समय लगे विक्रम ठाकुर गो बैक के नारे 

भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों देहरा, ज्वालामुखी और जसवां परागपुर से पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज देहरा बाजार में  प्रदर्शन किया

देहरा में भाजपा के प्रदर्शन के समय लगे विक्रम ठाकुर गो बैक के नारे 

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा      10-03-2023

भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों देहरा, ज्वालामुखी और जसवां परागपुर से पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज देहरा बाजार में  प्रदर्शन किया।  इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना के साथ ही ज्वालामुखी के पूर्व विधायक रमेश धवाला, देहरा के पूर्व विधायक रविंदर सिंह रवि और जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह भी प्रदर्शन में शामिल हुए। 

जैसे ही देहरा के मुख्य बाजार से भाजपा की रैली गुजर रही थी उसी समय कुछ लोग पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर के विरोध में नारेबाजी करने लगे। काले कपड़े हाथ में लेकर इन लोगों ने बिक्रम ठाकुर गो बैक के नारे लगाए। 

इनका आरोप था कि बिक्रम मंत्री रहते न तो कभी देहरा आए और न ही यहां के लिए कुछ दिया। अब वह अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए देहरा में नारेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर विक्रम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की इस रैली से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस के कुछ लोग उनका विरोध करने आए थे। वह ऐसे लोगों को महत्व नहीं देते।