सेब आढ़ती से धोखाधड़ी , उत्तराखंड के लदानी ने लगाया 39 लाख का चूना मामला दर्ज कर जांच शुरू 

हिमाचल की राजधानी शिमला में सेब आढ़ती से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। रोहडू पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। उत्तराखंड के रहने वाले सेब लदानी (कारोबारी) पर आरोप हैं कि उसने सेब खरीदने के बाद बकाया राशि

सेब आढ़ती से धोखाधड़ी , उत्तराखंड के लदानी ने लगाया 39 लाख का चूना मामला दर्ज कर जांच शुरू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   18-01-2023
 
हिमाचल की राजधानी शिमला में सेब आढ़ती से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। रोहडू पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। उत्तराखंड के रहने वाले सेब लदानी (कारोबारी) पर आरोप हैं कि उसने सेब खरीदने के बाद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। 
 
 
पुलिस को दी शिकायत में सेब आढ़ती रविंदर सिंह ने कहा कि वह सेब आढ़त का काम करता है। उसकी नई फल मंडी रोहड़ू में दुकान है। उससे उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी प्रवीण अनेजा नाम के लदानी ने करीब 76,860,44 रुपए के सेब खरीदे। 
 
 
उसने अब तक सिर्फ 37,02,664 रुपए का भुगतान किया है, लेकिन 39,83,380 रुपए देने में वह आनाकानी कर रहा है। शिमला की रोहडू पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर लिया है। 
 
 
उक्त लदानी पर आईपीसी की धारा 406, 420 लगाई गई है। पुलिस ने एक टीम गठित करके मामले की जांच शुरू की हैं। गौर रहे कि हिमाचल में सेब सीजन के दौरान इस तरह के धोखाधड़ी के काफी मामले सामने आते हैं।