यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 18-01-2023
पांवटा की 4,300 करोड़ रुपए के बहुचर्चित टैक्स एवं बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की नीलामी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कंपनी को खरीदने के लिए इंडियन टेक्नोमेक खरीददार सुबह ही पहुंच गए थे। सुबह 11 बजे से कंपनी की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। इंडियन टेक्नॉमैक कंपनी की संपत्ति नीलाम होने की प्रक्रिया आखिर तीसरे चरण में आज हुई।
इससे पहले भी दो बार नीलामी प्रक्रिया की गई थी जिसमें नीलामी नहीं हो पाई थी आज नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई तथा इंडियन टेक्नॉमैक की संपत्ति को अलग-अलग भागों में बेचा गया। पूरी संपत्ति की कीमत 165 करोड़ के करीब रखी गई है। वहीं आज उनमें से 6 करोड़ 3600000 ₹53000 की संपत्ति बेचने में सफल हुआ। इंडियन टेक्नॉमैक की संपत्ति को अग्रवाल इंटरप्राइजेज बद्दी के द्वारा खरीदा गया।
तीन सेक्टर में बंटी यह कंपनी कुल 265 बीघा भूमि में फैली हुई है। इसमें 189, 46 और 30 बीघा भूमि के सेक्टर शामिल हैं। विभाग ने कंपनी की हरेक संपत्ति का अलग-अलग मूल्य निर्धारित किया है।
कंपनी में नीलामी के लिए पहले टेंडर प्रक्रिया रखी गई है तथा उसके बाद जिन लोगों के द्वारा टेंडर दिए गए हैं वह बोली के माध्यम से भी यहां पर संपत्ति खरीद सकते हैं। वही अब अगले महीने में इस कंपनी की संपत्ति को बेचा जाएगा तथा उसके लिए भी ऑक्शन लगाई जाएगी।