यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा 12-03-2023
ज्वालामुखी के वार्ड नंबर तीन की अलोका शर्मा को संयुक्त निदेशक विधि हरियाणा सरकार नियुक्त किया गया है। अलोका को विद्युत नियामक आयोग का प्रभार दिया गया है।
अलोका शर्मा ने बताया कि सम्मानित संगठन के साथ काम करने और हरियाणा राज्य के लिए ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए तैयार हूं।
वह हरियाणा के नागरिकों को बेहतर बिजली सेवाएं प्रदान करने के सामान्य लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए अपने अनुभव को साझा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।
अलोका के पिता स्व. अरविंद शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार के विशेष सचिव विधि सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला थे। अलोका की माता शीला रानी ने बेटी की कामयाबी पर खुशी जताई है।