न्यायपूर्ण समाज बनाने में तत्परता से भूमिका निभा रहा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण : अंशु चौधरी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी अधिक न्यायपूर्ण और न्यायसंगत समाज बनाने में तत्परता से अपनी भूमिका निभा रहा है। कानून और समुदाय के बीच की दूरी को पाटने और कानूनी जानकारी बढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 10-11-2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी अधिक न्यायपूर्ण और न्यायसंगत समाज बनाने में तत्परता से अपनी भूमिका निभा रहा है। कानून और समुदाय के बीच की दूरी को पाटने और कानूनी जानकारी बढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडी जिले में विधिक सेवा दिवस मनाया गया।
इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और उपमंडल कानूनी सेवा समितियों ने गुरुवार को जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम चलाए। अंशु चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी के लिए सुलभ न्याय सुनिश्चित करने की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रतिबद्धता को समर्पित हैं। इसमें मुफ्त कानूनी सहायता को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि मुफ्त कानूनी सहायता योजना को लेकर जन जागरूकता का उद्देश्य मुख्य रूप से समाज के कमजोर वर्गों को लक्षित करना है। इन वर्गों में महिलाएं, विकलांग व्यक्ति, अनुसूचित जनजाति, बच्चे, अनुसूचित जाति, मानव तस्करी के शिकार और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोग शामिल हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकारण की सचिव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी ने मंडी, सुंदरनगर, करसोग, गोहर, सरकाघाट, पधर और जोगिंदर नगर के स्कूलों और पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर्स ने ग्राम पंचायत सलवाहन, लोहारा, स्वांमाहूं (करसोग), सेरी बंगलो (करसोग), सेरी (गोहर), महादेव (सुंदर नगर), बसंतपुर (सरकाघाट) और नेर घरवासरा में लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता योजना के बारे में जागरूक किया।
What's Your Reaction?






