परजीवी से फैलने वाले रोग और टीकाकरण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर कार्यशाला 

डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन के जीव विज्ञान विभाग द्वारा वायरस , परजीवी द्वारा फैलने वाले रोग तथा टीकाकरण द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार और सहायक आचार्य अभिलाषा शर्मा द्वारा किया गया

Nov 20, 2023 - 18:33
 0  10
परजीवी से फैलने वाले रोग और टीकाकरण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर कार्यशाला 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   20-11-2023
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन के जीव विज्ञान विभाग द्वारा वायरस , परजीवी द्वारा फैलने वाले रोग तथा टीकाकरण द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार और सहायक आचार्य अभिलाषा शर्मा द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विद्यार्थियों को विषय सम्बंधित जानकारी से अवगत करवाते हुए जागरूकता प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा स्वस्थ रहने के उपायों से अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में लगभग 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 
इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. विनीत कुमार ने उपस्थित मुख्यातिथि एवं सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में डॉ. उतमा पांडे, डॉ. नीलकांत , डॉ. सलोनी , प्रो प्रीति चौहान , प्रो ट्विंकल एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे , कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow