समग्र व्यक्तित्व निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका : डाॅ. शांडिल
स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समग्र व्यक्तित्व निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 08-09-223
स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समग्र व्यक्तित्व निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। डाॅ. शांडिल आज यहां एतिहासिक ठोडो मैदान में सोलन हाॅकी क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की 14 टीमों के लगभग 200 महिला व पुरूष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। डाॅ. शांडिल ने कहा कि खेल युवाओं को परिपक्व बनाकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, समर्पण और एक निष्ठ प्रयास आवश्यक हैं तथा खेल हमें इन सभी गुणों को आत्मसात करने में निपुण बनाते हैं।
स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि भारत को पूरे विश्व में हाॅकी के बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है। गत आॅलम्पिक खेलों में हाॅकी में कांस्य पदक जीतकर भारत पुनः हाॅकी में अपना लोहा मनवाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय हाॅकी अपना खोया वैभव प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है।
नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव कुनाल सूद, अस्पताल रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, वरिष्ठ कांगे्रसी नेता सुशील चोधरी, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, सोलन हॉकी क्लब के अध्यक्ष कैप्टन एस.पी. जगोता, आयोजक सचिव पंकज गुप्ता, अन्य सदस्य अतिथि तथा खिलाड़ी इस अवसर पर उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






