स्थानीय लोक संस्कृति और कलाओं को संजोए रखने के लिए विद्यार्थियों की अहम भूमिका : पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्थानीय लोक संस्कृति और कलाओं को संजोए रखने के लिए विद्यार्थियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण

स्कूल के अतिरिक्त शौचालय के निर्माण के लिए 4 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा 09-11-2023
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्थानीय लोक संस्कृति और कलाओं को संजोए रखने के लिए विद्यार्थियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की लोक संस्कृति और लोक कला की राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान है।
स्कूलों के माध्यम से इस तरह के आयोजन कर स्थानीय लोक संस्कृति को संजोए रखने का अथक प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थी ही अपने पूर्वजों की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सहायक है। ग्रामीण व शहरी विद्यार्थियों का अपनी स्थानीय संस्कृति के साथ विशेष लगाव है।
जिला स्तर की इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय संस्कृति प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे। लोक संस्कृति के इन प्रहरियों को भी एनसीसी एनएसएस एवं स्काउट एंड गाइड की भांति शिक्षा के क्षेत्र में अलग से अधिमान देने के लिए मामला प्रदेश सरकार से भी उठाया जाएगा|
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, जिला महासचिव विज्ञान अध्यापक संघ चंबा विनोद ठाकुर विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
......
What's Your Reaction?






