छह अप्रैल को भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस , प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर परिवार के सदस्यों के साथ लगाएगा झंडा 

आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता त्रिलोकपुर नाहन मंडल के अध्यक्ष सुशील शर्मा धारटीधार नाहन मंडल के अध्यक्ष संजय पुंडीर और माता कटासन नाहन मंडल के अध्यक्ष मलकियत सिंह द्वारा की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे। पदाधिकारियों की इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई

Apr 2, 2025 - 19:47
Apr 2, 2025 - 20:06
 0  35
छह अप्रैल को भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस , प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर परिवार के सदस्यों के साथ लगाएगा झंडा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-04-2025

आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता त्रिलोकपुर नाहन मंडल के अध्यक्ष सुशील शर्मा धारटीधार नाहन मंडल के अध्यक्ष संजय पुंडीर और माता कटासन नाहन मंडल के अध्यक्ष मलकियत सिंह द्वारा की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे। पदाधिकारियों की इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया मनाया जा रहा है। इस दिन प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर परिवार के सदस्यों के साथ झंडा लगाएगा। 

उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को नाहन के तीनों मंडलों के सम्मेलन किए जाएंगे। इस सम्मेलन में तीनों मंडलों के सक्रिय कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर भाजपा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी तथा सफाई अभियान चलाया जाएगा। डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने इस ढाई वर्ष के कार्यकाल में एक भी नया विकास कार्य नहीं किया है उल्टा जो कार्य पूर्ण की सरकार में शुरू किए थे उन्हें भी बंद कर दिया गया है। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की सरकार ने जनता की सुविधा के लिए कई पटवार सर्कल,पीएचसी और स्कूल खोले थे जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है जो कि क्षेत्र के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है पिछले अढ़ाई  साल से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य बंद पड़ा है और अब सरकार मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करना चाहती है जो सीधे तौर पर नाहन शहर की जनता के साथ अन्याय है। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता राजीव चौधरी वीरेंद्र धीरज गर्ग प्रदीप विज, अमित गुप्ता ममता प्रमिला प्रीत मोहन,सागर,मनीष चौहान कृष्ण तपेंद्र संदीप योगराज और राकेश गर्ग आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow