10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं कल से शुरू,सात स्तर की कड़ी निगरानी में होगी परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड प्रबंधन ने परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार नकल रोकने के लिए बोर्ड ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की

Mar 2, 2026 - 14:35
 0  5
10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं कल से शुरू,सात स्तर की कड़ी निगरानी में होगी परीक्षाएं
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला    02-03-2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड प्रबंधन ने परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार नकल रोकने के लिए बोर्ड ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षाएं सात स्तर की कड़ी निगरानी में कराई जाएंगी। इससे किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। 

प्रदेशभर में करीब दो लाख नियमित और एसओएस श्रेणी के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 2,384 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से शुरू होंगी। बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।

इसके लिए विशेष मॉनीटरिंग कक्ष तैयार किया गया है, जहां एलईडी स्क्रीन से सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से सक्रिय रहेंगे। इसके अलावा केंद्र अधीक्षक और उप-अधीक्षक परीक्षा हॉल में सतत निगरानी रखेंगे। बोर्ड की ओर से विशेष उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो औचक निरीक्षण करेंगे। 

वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी, एसडीएम और उपनिदेशक स्तर तक के अधिकारी भी फ्लाइंग स्क्वायड से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि नकल के मामलों को लेकर बोर्ड सख्त है। पुख्ता रणनीति के तहत व्यापक मॉनीटरिंग व्यवस्था की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow