11 वीं से चौथी अर्थ व्यवस्था मोदी सरकार की मेहनत और नेतृत्व  कुशलता का परिणाम : जयराम ठाकुर 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जो  सपने में भी नहीं सोचा जा सकता था वह सारे काम 11 साल के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाए। मोदी सरकार ने ही पहली बार देश में वादा पूरा करने की सरकार चलाई। समय से योजनाओं को पूरा करने के लक्ष्य निर्धारित किए

Jun 16, 2025 - 21:04
 0  42
11 वीं से चौथी अर्थ व्यवस्था मोदी सरकार की मेहनत और नेतृत्व  कुशलता का परिणाम : जयराम ठाकुर 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री  को बधाई, देशवासियों को शुभकामनाएं 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    16-06-2025

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जो  सपने में भी नहीं सोचा जा सकता था वह सारे काम 11 साल के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाए। मोदी सरकार ने ही पहली बार देश में वादा पूरा करने की सरकार चलाई। समय से योजनाओं को पूरा करने के लक्ष्य निर्धारित किए। देश के करोड़ों करोड़ों लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी लूट खसोट के मिल पाया। 

कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री जो खुलेआम कहते थे कि हम दिल्ली से ₹1 भेजते हैं तो पचासी पैसे पर कोई और पंजा मार देता है। मात्र 15 पैसे ही असली लाभार्थी तक पहुंचाते हैं। मोदी ने अपने कार्यकाल में गरीबों के हक पर पंजा मारने वाले इन बिचौलियों पर अंकुश लगाया और आज जब केंद्र सरकार एक बटन दबाकर देश के 12 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मन निधि के ₹6000 भेजती है तो पूरा पैसा किसान को मिलता हैं। 

जब प्रधानमंत्री किसानों की फसल खरीद का पैसा भेजते हैं, शौचालय और प्रधानमंत्री का आवास भेजते हैं तो वह लाभार्थी को पूरा-पूरा मिलता है और कोई भी बिचौलिया उसमें अपना हाथ नहीं मार सकता। देश में यह पहली बार हुआ है जब करोड़ों लोग समय से और बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। 

आयुष्मान योजना ने गरीब को अपनी बीमारियों से लड़ने का अवसर दिया है तो बुजुर्गों को स्वास्थ्य की देखभाल की गारंटी दी है। मात्र 11 साल में 27 करोड़ से ज्यादा देशवासी गरीबी रेखा के बाहर आए हैं। यह उपलब्धियां ऐसी है जिसे दुनिया हैरानी भरी नजरों से देख रही है। यह बातें उन्होंने मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र सराज के छतरी में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में कही। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के नीतिगत फैसलों ने देश की दशा और दिशा बदल दी है। कश्मीर से 370 अनुच्छेद के हटने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। लेकिन कश्मीर से सिर्फ अनुच्छेद 370 ही नहीं हटा, आज जम्मू–कश्मीर पूरी दुनिया से जुड़ रहा है। कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ने के लिए चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज भी बना और उस पर से दुनिया की बेहतरीन ट्रेन वन्दे भारत' भी दौड़ी। 

नागरिकता संशोधन कानून, ट्रिपल तलाक, महिलाओं के लिए विधायिका में आरक्षण, राम मंदिर का जैसे कार्य कल्पना से परे थे लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कुशलता पूर्वक संपन्न हुए। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु जल समझौता निलंबित करना देशहित और डिप्लोमेसी के लिए बड़ा कदम मोदी सरकार ने ही उठाया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश की अंतरिक सुरक्षा की बात हो या बाह्य सुरक्षा की। मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प्रभावी कार्रवाई की है।ऑपरेशन सिंदूर की मार पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा। आज नक्सलियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान से यह साफ है कि देश अतिशीघ्र नक्सल मुक्त बन जाएगा। कई प्रदेश और सैकड़ों जिले में फैला नक्सलियों का लाल गलियारा आज कुछ जिलों के कुछ क्षेत्रों में सिमट गया है। 

देश की इस आंतरिक सुरक्षा के खतरे से निपटना केंद्र सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।प्रधानमंत्री ने देश को 2047 तक विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसमें हर देशवासी की सहभागिता बहुत जरूरी है। हमने प्रधानमंत्री के कंधे से कंधा मिलाकर काम किया तो विकसित भारत का सपना भी समय के पहले सरकार हो जाएगा। 

इस मौके पर उनके साथ मंडी जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 
 जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय' से सम्मानित किए जाने की शुभकामनाएं दी। 

यह सम्मान  साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है। यह सम्मान देश के प्रधानमंत्री का नहीं अपितु  देश के 140 करोड़ से ज्यादा देशवासियों का सम्मान है। भारत की विश्व में महत्वपूर्ण होती भूमिका का सम्मान है। भारत के प्रभुत्व का सम्मान है। यह सम्मान देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है।  उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री को यह 23वां वैश्विक सम्मान है।  जिसमें अमेरिका, रूस, कतर समेत सभी महाद्वीपों में स्थित देश शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow