12 करोड़ से शुरू होगा खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान , नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश करते हुए प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ एक बड़ा और ऐतिहासिक ऐलान किया है। राज्य के युवाओं को घातक नशे के चंगुल से बचाने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए सरकार ने खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की है। यह अभियान प्रदेश से सिंथेटिक ड्रग्स (चिट्टा) के खात्मे के लिए सरकार की एक अहम पहल

Mar 21, 2026 - 16:27
 0  2
12 करोड़ से शुरू होगा खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान , नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-03-2026
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश करते हुए प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ एक बड़ा और ऐतिहासिक ऐलान किया है। राज्य के युवाओं को घातक नशे के चंगुल से बचाने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए सरकार ने खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की है। यह अभियान प्रदेश से सिंथेटिक ड्रग्स (चिट्टा) के खात्मे के लिए सरकार की एक अहम पहल है। 
इस महत्वाकांक्षी खेल अभियान को बड़े पैमाने पर धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री ने बजट में 12 करोड़ रुपए के विशेष प्रावधान का ऐलान किया है। खेलो हिमाचल नाम से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश भर में वॉलीबॉल , कबड्डी और क्रिकेट सहित कई अन्य खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इन खेल प्रतियोगिताओं को पूरी तरह से व्यवस्थित करते हुए इनका आयोजन चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक (खंड), जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को भी आगे आने का मंच मिल सके। 
सुक्खू सरकार का यह अभियान पूरी तरह से प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे से दूर कर मैदानों से जोड़ने पर केंद्रित है। इस योजना के तहत विशेष रूप से 15 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को लक्षित किया गया है। सरकार की योजना है कि ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक होने वाली इन खेल प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से प्रदेश के लगभग 50 हजार युवाओं को सीधे तौर पर खेलों से जोड़ा जाएगा। यह अभियान न केवल प्रदेश में एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित करेगा, बल्कि नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow