16 मई को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति , जानिए कहाँ कहाँ रहेगा ब्लैक आउट 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 16 मई, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी

May 14, 2025 - 19:24
 0  103
16 मई को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति , जानिए कहाँ कहाँ रहेगा ब्लैक आउट 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   14-05-2025

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 16 मई, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। 
राहुल वर्मा ने कहा कि 16 मई, 2025 को प्रातः 09.30 बजे से प्रातः 09.50 बजे तक तथा तदोपरांत दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 02.20 बजे तक एम.ई.एस. क्षेत्र, अप्पर बाज़ार, मॉल रोड़, पुराना बस अड्डा से आईटीआई गेट तक , टेलीफोन एक्सचेंज , पाण्डे हाउस , माईक्रोवेव , जवाहर पार्क , पीडब्ल्यूडी कॉलोनी , बिन्दल कॉलोनी , लोअर बाज़ार , लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, बाण मोहल्ला आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.30 बजे से दोपहर 02.20 बजे तक नेगी कॉलोनी , आनन्द कॉम्पलेक्स कॉलोनी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow