शिमला में प्रदर्शन के दौरान BJP सांसद हर्ष महाजन की अचानक बिगड़ी तबीयत, IGMC में भर्ती

 भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन शनिवार की राजधानी शिमला में एक राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें तुरंत संभाला और आनन-फानन में इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

Jun 27, 2026 - 13:45
 0  7
शिमला में प्रदर्शन के दौरान BJP सांसद हर्ष महाजन की अचानक बिगड़ी तबीयत, IGMC में भर्ती

यंगवार्ता न्यूज शिमला 27 जून, 2026 : 

 भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन शनिवार की राजधानी शिमला में एक राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें तुरंत संभाला और आनन-फानन में इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि हर्ष महाजन शहर के सीटीओ चौक के समीप राज्य सरकार के खिलाफ आयोजित भाजपा के एक धरने में शामिल होने पहुंचे थे। रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें तुरंत संभाला और आनन-फानन में इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

वहीं, हर्ष महाजन को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिलते ही भाजपा खेमे में चिंता की लहर दौड़ गई। घटना के तुरंत बाद कई वरिष्ठ भाजपा नेता, विधायक और कार्यकर्ता उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचे। नेताओं ने डॉक्टरों से बातचीत कर महाजन के इलाज की जानकारी ली। फिलहाल उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow