HPPSC ने नकल के आरोपों को किया खारिज, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने 15 जून को आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे नकल/चीटिंग के दावों को लेकर बड़ा बयान जारी किया

Jun 21, 2025 - 15:34
 0  31
HPPSC ने नकल के आरोपों को किया खारिज, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-06-2025

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने 15 जून को आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे नकल/चीटिंग के दावों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के साथ जिला प्रशासन की मदद से करवाई गई थी।

HPPSC ने कहा कि सोशल मीडिया पर परीक्षा में नकल के आरोप संबंधी वीडियो और पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनकी सच्चाई की जांच की जा रही है। आयोग ने सीसीटीवी फुटेज, परीक्षा केंद्रों से मिली रिपोर्ट्स और अन्य साक्ष्यों की गहनता से समीक्षा की है, लेकिन अभी तक नकल या अनुचित साधनों के उपयोग का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

आयोग ने कहा कि अभी तक न तो जिला प्रशासन, न केंद्र अधीक्षक और न ही निरीक्षण अधिकारियों से ऐसी कोई रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिन केंद्रों पर आरोप लगाए गए, वहां की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई, परंतु कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

HPPSC ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर चेतावनी दी है कि भ्रामक व अपुष्ट जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने जनता से अपील की है कि पारदर्शिता व जवाबदेही में आयोग की प्रतिबद्धता पर विश्वास रखें।

अगर किसी अभ्यर्थी को परीक्षा से संबंधित कोई शिकायत है, तो वह सीधे आयोग से संपर्क करें। सभी शिकायतों की निष्पक्षता से जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow