RDG बंद होने को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदर्शन और पुतला फूंकने पर उलझे युंका और पुलिस के कर्मचारी   

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज प्रदेश की RDG बंद करने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अगुवाई में प्रदर्शन किया इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी आपस में उलझ पड़े। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बड़ा चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। 

Feb 17, 2026 - 19:35
 0  53
RDG बंद होने को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदर्शन और पुतला फूंकने पर उलझे युंका और पुलिस के कर्मचारी   

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  17-02-2026
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज प्रदेश की RDG बंद करने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अगुवाई में प्रदर्शन किया इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी आपस में उलझ पड़े। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बड़ा चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। 
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि RDG को बंद करना हिमाचल के साथ सीधे तौर पर भेदभाव है और इस ग्रांट के नाम मिलने से हिमाचल प्रदेश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से भी बड़ा नुकसान हुआ है और अतिरिक्त बजट की मांग प्रदेश की तरफ से की जा रही थी। 
मगर केंद्र द्वारा इस ग्रांट को भी रोका गया। उन्होंने कहा कि यह ग्रांट हिमाचल प्रदेश का हक है जो प्रदेश को मिलना चाहिए उन्होंने कहा यदि इसे बहाल नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में लगातार इसका विरोध किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow