अंडर-19 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन
असम के गुवाहटी में चल रही 8वीं अंडर-19 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में में हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के पांच खिलाड़ियों ने अपने भारवर्ग में शुरुआती मुकाबले जीत लिए
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 16-04-2026
असम के गुवाहटी में चल रही 8वीं अंडर-19 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में में हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के पांच खिलाड़ियों ने अपने भारवर्ग में शुरुआती मुकाबले जीत लिए हैं। बुधवार को दीक्षा, राधिका, ऋषव, सुजल रियार और चिराग ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
महिला वर्ग के 75-80 किग्रा भारवर्ग में दीक्षा ने दिल्ली की तनिष्का को 5-0 से हराया। पुरुष वर्ग में ऋषव ने 60-65 किग्रा भारवर्ग में मिजोरम के मुक्केबाज को 5-0 से मात दी। 75-80 किग्रा में सुजल रियार ने पहले ही राउंड में जीत दर्ज की। हालांकि 57-60 किग्रा में तन्वी को पहले राउंड में आरएससी से हार का सामना करना पड़ा।
पुरुष वर्ग में अरमान ठाकुर भी 55-60 किग्रा में 0-5 से मुकाबला हार गए। महिला वर्ग के 51-54 किग्रा में राधिका ने पश्चिम बंगाल की मेघा साहू को दूसरे राउंड में हराया। पुरुष वर्ग में 65-70 किग्रा में चिराग ने केरल के लेयोन अब्राहम को 5-0 से हराकर जीत हासिल की। अन्य मुकाबलों में योगिता गुलेरिया, अंतरा ठाकुर और अनन्या ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा।
पुरुष वर्ग में निखिल कुमार और पवित्र हरजोत सिंह भी अपने मुकाबले नहीं जीत सके। 70-75 किग्रा में सौरव ठाकुर को करीबी मुकाबले में 2-3 से हार झेलनी पड़ी। कुल मिलाकर हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज की लेकिन कई मुकाबलों में हार भी मिली।
वहीं बिलासपुर के चैहड़ दंगल 18 अप्रैल को होगा। इसमें देशभर के नामी पहलवान दाव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। दंगल कमेटी के प्रधान जोगिंद्र जोगी, उपप्रधान दिनेश ठाकुर उर्फ लकी, सचिव कमल ठाकुर, अखाड़ा संचालक प्रेम वशिष्ठ भुट्टो और संरक्षक हरिया राम ने बताया कि चैहड़ दंगल अब केवल स्थानीय आयोजन नहीं रहा, बल्कि उत्तर भारत के बड़े दंगलों में अलग पहचान बना चुका है।
उन्होंने कहा कि इस बार आयोजन पहले से अधिक भव्य और प्रतिस्पर्धात्मक होगा। इस बार मराठा पहलवान मुख्य आकर्षण होंगे। महाराष्ट्र के उप महाराष्ट्र केसरी साकेत यादव, ट्रिपल महाराष्ट्र केसरी बालू बोडके और उत्तर भारत केसरी राहुल भगवान शूल विशेष रूप से भाग लेंगे। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई राष्ट्रीय स्तर के पहलवान भी अखाड़े में उतरेंगे। इससे मुकाबले रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
What's Your Reaction?




