सोलन के अक्षय शर्मा की नई फिल्म मारा" सिनेमाघरों में होगी जल्द रिलीज
हिमाचल प्रदेश के सोलन के अभिनेता अक्षय शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी दूसरी फिल्म "मारा" जल्द सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शक खासे उत्साहित है। अक्षय शर्मा की पहली फिल्म ‘जून’ थी, जिसका निर्देशन बरनाली शुक्ला ने किया था।
सोलन 29 अप्रैल, 2026 :
हिमाचल प्रदेश के सोलन के अभिनेता अक्षय शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी दूसरी फिल्म "मारा" जल्द सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शक खासे उत्साहित है। अक्षय शर्मा की पहली फिल्म ‘जून’ थी, जिसका निर्देशन बरनाली शुक्ला ने किया था। इस फिल्म के बाद अब उनकी दूसरी फिल्म "मारा" एक बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है, जो उनके करियर का अहम पड़ाव मानी जा रही है।
नई फिल्म का निर्देशन और लेखन शुभम सिन्हा (आर्यन) ने किया है, जो अपने अलग स्टोरीटेलिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। शुभम सिन्हा ने इंडस्ट्री में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई है और कई प्रमुख कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं, जिससे उनका अनुभव और विज़न इस प्रोजेक्ट में साफ़ झलकता है। फिल्म में अक्षय शर्मा के साथ दामिनी भारद्वाज फीमेल लीड में नजर आएंगी, जबकि विक्रम जोशी भी एक अमम भूमिका निभा रहे हैं। इन कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और प्रभावशाली बनाती है। इस प्रोजेक्ट को YKLA Pictures ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुमेश कुमार हैं, जो YKLA Pictures के पार्टनर भी हैं और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
‘मारा’ से जुड़ा कनेक्शन और खासियत
‘मारा’ फिल्म एक फैंटेसी थ्रिलर और साइकोलॉजिकल ड्रामा है। जिसे एक डार्क और इंटेंस कहानी के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें रहस्य और इमोशंस का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। मारा’ के जरिए Shubham Sinha (आर्यन) ने एक अलग सिनेमैटिक पहचान बनाने की कोशिश की है। फिल्म में दमदार कहानी, मजबूत किरदार और विज़ुअल ट्रीटमेंट दर्शकों को एक नया अनुभव देने का वादा करते हैं।
अक्षय शर्मा की यह दूसरी फिल्म न केवल उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि सोलन जैसे शहर से उभरते टैलेंट के लिए भी एक प्रेरणा है। मजबूत कास्ट, अनुभवी निर्देशन और दिलचस्प कहानी के चलते यह फिल्म आने वाले समय में दर्शकों के बीच खास पहचान बना सकती है।
What's Your Reaction?


