अचानक शिक्षा खंड राजगढ़ के दुधम मतियाना स्कूल के निरीक्षण को पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर 

शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर राजीव ठाकुर ने आज शिक्षा खंड राजगढ़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला दुधम मतियाना एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुधम मतियाना का निरीक्षण किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुधम मतियाना में कुल 34 विद्यार्थियों में से 11 विद्यार्थी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुधम मतियाना में कक्षा छठी से बारहवीं कक्षा तक कुल 91 विद्यार्थियों में से 28 विद्यार्थी उपस्थित थे। तत्पश्चात शिक्षा खंड नारंग के राजकीय प्राथमिक पाठशाला मारयोग का निरीक्षण किया गया। इस विद्यालय में कुल नामांकित 10 विद्यार्थियों में से केवल 2 विद्यार्थी उपस्थित थे

Feb 12, 2026 - 19:42
 0  2
अचानक शिक्षा खंड राजगढ़ के दुधम मतियाना स्कूल के निरीक्षण को पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़  12-02-2026
शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर राजीव ठाकुर ने आज शिक्षा खंड राजगढ़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला दुधम मतियाना एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुधम मतियाना का निरीक्षण किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुधम मतियाना में कुल 34 विद्यार्थियों में से 11 विद्यार्थी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुधम मतियाना में कक्षा छठी से बारहवीं कक्षा तक कुल 91 विद्यार्थियों में से 28 विद्यार्थी उपस्थित थे। तत्पश्चात शिक्षा खंड नारंग के राजकीय प्राथमिक पाठशाला मारयोग का निरीक्षण किया गया। इस विद्यालय में कुल नामांकित 10 विद्यार्थियों में से केवल 2 विद्यार्थी उपस्थित थे। 
राजकीय प्राथमिक पाठशाला मारयोग में एक जेबीटी अध्यापक ने अपनी प्रातः काल की उपस्थिति दर्ज की थी , परंतु निरीक्षण के दौरान वह अध्यापक विद्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। निरीक्षण में पाया गया कि उन्होंने ना तो कोई अवकाश हेतु आवेदन किया था ना ही किसी सरकारी कार्य हेतु कोई आदेश विद्यालय में थे। ऐसी स्थिति में उक्त अध्यापक के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाढ़ों देवरिया का निरीक्षण भी किया गया। इस विद्यालय में कुल 36 विद्यार्थियों में से 19 विद्यार्थी उपस्थित थे। जिन विद्यालयों का निरीक्षण किया गया ये सभी विद्यालय शरदकालीन अवकाश वाले विद्यालय हैं एवं अवकाश के बाद आज पहला कार्यदिवस था। 
अतः विभागीय आदेशानुसार यह निरीक्षण किया गया। सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए कि वे विद्यार्थियों सहित उनके माता पिता को एनकरेज करें ताकि सभी विद्यार्थी नियमित रूप से पाठशाला में आना शुरू कर दें एवं विद्यालय में पढ़ाई को सुचारू ढंग से चलाया जा सके। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को मार्गदर्शित करना है ताकि विद्यालय में शीतकालीन अवकाश के उपरांत विद्यार्थियों की उपस्थिति को नियमित किया जा सके क्योंकि अवकाश खत्म होने के बाद भी कई विद्यार्थी कई दिनों तक विद्यालय नहीं आते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow