अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी पिकअप , दो की मौत , तीन लोग घायल

सोलन जिला के कंडाघाट में एक पिकअप के खाई में गिर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई , जबकि हादसे में तीन लोग घायल हुए है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना में 3 लोग घायल हुए है जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है

Oct 23, 2025 - 19:17
Oct 23, 2025 - 19:35
 0  49
अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी पिकअप , दो की मौत , तीन लोग घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  23-10-2025

सोलन जिला के कंडाघाट में एक पिकअप के खाई में गिर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई , जबकि हादसे में तीन लोग घायल हुए है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना में 3 लोग घायल हुए है जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। 
उन्होंने बताया कि रात को एक पिकअप गाड़ी जुब्बड़ नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे जिनमें से दो लोगो की  मौके पर ही मौत हो गई तथा दो व्यक्ति इस सड़क हादसे में घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सोलन अस्पताल भेजा गया है। 
घटना में हादसाग्रस्त पिकअप के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान अमन निवासी चौपाल जिला शिमला उम्र करीब 31 वर्ष के तौर पर हुई है। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति की मौत भी हुई है। जोकि नेपाली मूल का है। इसकी पहचान पूर्ण सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow