अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में गिरी कार , दोस्त की शादी में जा रहे सेना के दो जवानों की मौत

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 2 जवानों की जान चली गई। ये दोनों जवान शुक्रवार देर शाम अपने एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी मंडी के दरलोग के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई

Dec 6, 2025 - 18:04
 0  38
अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में गिरी कार , दोस्त की शादी में जा रहे सेना के दो जवानों की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  06-12-2025
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 2 जवानों की जान चली गई। ये दोनों जवान शुक्रवार देर शाम अपने एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी मंडी के दरलोग के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
जानकारी के मुताबिक जिला मंडी में एक कार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार सड़क से करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। युवक दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। दोनों युवक भारतीय सेना में सेवारत थे। बताया जा रहा है दोनों स्तरीय खिलाड़ी भी थे। युवक दोस्त अमर की शादी के लिए ब्रेगन गांव जा रहे थे। दो गाड़ियों में ये लोग शादी के लिए मंडी से निकले थे। 
हादसे में 32 वर्षीय सेना के जवान नितेश पुत्र सुरेश कुमार निवासी टारना हिल थनेहड़ा मुहल्ला मंडी और जेएंडके राइफल में तैनात महेन्द्र कुमार पुत्र मोती राम गांव दूसरा खाबू डाकघर सरद्वार, तहसील बल्ह, जिला मंडी की मौत हो गई। ये दोनों एचपी 33 जी 0204 नंबर की किया सोनेट गाड़ी में सवार थे। दूसरी गाड़ी में सवार दोस्तों ने बताया कि वे मंडी से करीब शाम 6 बजे चले थे। 8.15 बजे जब वे दरलोग के पास पहुंचे तो उनके पीछे चल रही दोस्तों की गाड़ी नहीं थी। 
उन्होंने नितेश व महेन्द्र दोनों को फोन किया जो पहले किसी ने नहीं उठाया। बाद में किसी महिला ने फोन उठाया और बताया गाड़ी नीचे गिर गई है और उसे यहां फोन मिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow