अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,हादसे में दो लोगों की मौत
राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। समरहिल के एम.आई. रूम के नजदीक लिंक रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 14-04-2026
राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। समरहिल के एम.आई. रूम के नजदीक लिंक रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
शिमला पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन- CH01CY 1933 देर रात हादसे का शिकार हुआ। इस हादसे में चालक बारा सिंह और दूसरे सवार गुरमीत सिंह, दोनों निवासी चंडीगढ़, की जान चली गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?




