अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार , मंदिर जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
सराज के बगड़ा थाच में एक कार दुर्घटना में कुल्लू जिला के भुंतर निवासी 2 लोगों की मौत का समाचार सामने आया है। सूचना मिलने पर जंजैहली पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि महिला सवार ने घटनास्थल से निकालने पर कुछ दूरी पर दम तोड़ दिया है
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 05-05-2025
What's Your Reaction?

