अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी निजी बस, हादसे में में 10 यात्री चोटिल 

निजी बस संसारपुर टैरेस से जवाली की तरफ आ रही थी कि समलाना में बियर फैक्ट्री  के पास अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई। हादसे में चालक सहित 10 सवारियों को चोटें आई

Oct 28, 2024 - 16:37
 0  171
अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी निजी बस, हादसे में में 10 यात्री चोटिल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     28-10-2024

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में राजा का तालाब-जवाली मार्ग पर सोमवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। निजी बस संसारपुर टैरेस से जवाली की तरफ आ रही थी कि समलाना में बियर फैक्ट्री  के पास अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई। हादसे में चालक सहित 10 सवारियों को चोटें आई हैं। 

बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए व चालक सहित सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया गया। एक घायल राकेश कुमार को टांडा रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

 पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बस परिचालक के अनुसार बस का स्टीयरिंग लॉक हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow