पंचायत प्रधान अनिल शर्मा ने पंचायत वार्ड सदस्यों को दिलाई शपथ
संगड़ाह विकासखंड की बडोल पंचायत में शनिवार को पंचायत के नवनिर्वाचित सभी पंचायत वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पंचायत प्रधान अनिल शर्मा ने पंचायत के सभी पांच वार्ड सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई
यंगवार्ता न्यूज हरिपुरधार 27 जून, 2026 :
संगड़ाह विकासखंड की बडोल पंचायत में शनिवार को पंचायत के नवनिर्वाचित सभी पंचायत वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पंचायत प्रधान अनिल शर्मा ने पंचायत के सभी पांच वार्ड सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत प्रधान ने पंचायत के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी साथ ही उन्होंने पंचायत में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की अपील की।
इस दौरान पंचायत के सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में इस पंचायत के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। इस मौके पर पंचायत उप प्रधान वीरेंद्र कुमार, पंचायत सचिव जागर सिंह, वार्ड सदस्य सुमित्रा ,दौलतराम, नीलम,अनीता और दुर्गा दत्त विशेष रूप से शामिल रहे।
What's Your Reaction?




