अन्य खेलों के साथ कुश्ती खेल को भी बढ़ावा देने के लिए सरकार कृतसंकल्प : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी के नजदीक ग्राम पंचायत घरयाणा में आयोजित महा दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश के युवा खेलों में विशेषकर कुश्ती प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं

Jun 2, 2025 - 15:28
 0  21
अन्य खेलों के साथ कुश्ती खेल को भी बढ़ावा देने के लिए सरकार कृतसंकल्प : विक्रमादित्य सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  02-06-2025
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी के नजदीक ग्राम पंचायत घरयाणा में आयोजित महा दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश के युवा खेलों में विशेषकर कुश्ती प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और विजेता बनकर अभिभावकों के साथ-साथ देश व प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मल्लयुद्ध एक ऐसा खेल है जिसमें दोनों पहलवान जोर आजमाइश करते हैं और एक विजेता बनता है। 
उन्होंने आयोजन कर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत के सहयोग से घरयाणा में दंगल का महा आयोजन काफी वर्षों से लगातार किया जा रहा है जिसमें सुन्नी शहर के साथ-साथ आसपास की पंचायतों के लोगों का भरपूर मनोरंजन होता है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने घरयाणा दंगल मैदान में बैठने के लिए 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी जिससे इस मैदान में लोगों को बैठने और दंगल देखने की बेहतर व्यवस्था की गई है। विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में समय-समय पर उनका दौरा होता रहता है और जो भी ग्रामीण अपनी समस्याएं रखते हैं उन समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर पंचायत क्षेत्र का विकास भी समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि लोगों को विकास योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके। 
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी बसंतपुर स्पर्श शर्मा, प्रधानाचार्य गवर्नमेंट आईटीआई गुलाब सिंह ठाकुर, पंचायत समिति बसंतपुर के अध्यक्ष कर्मचंद, उपाध्यक्ष प्रकाश कमल, बीडीसी सदस्य योगराज, अध्यक्ष नगर पंचायत सुन्नी प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा एवं समस्त पार्षदगण, पार्षद कपिल गुप्ता तथा आशा कंवर, तहसीलदार चंद्र मोहन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व महिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, व्यापार मंडल सुन्नी के प्रधान टेकचंद, कांग्रेस प्रभारी सुन्नी जॉन तेजराम शर्मा, महिला एवं योग मंडल के पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण तथा बड़ी संख्या में दंगल देखने के लिए आए लोग उपस्थित थे। इसके बाद लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घनाहट्टी में आयोजित महा दंगल में भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दंगल के विजेता व उपयोगिता पहलवानों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow