अपनी मूल संस्कृति से जुड़े रहे युवा,जिससे जीवंत रह सके हमारी महान संस्कृति : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक युग में जहां हमें नई तकनीकों और वैज्ञानिक खोजों के साथ आगे बढ़ना होगा, वहीँ यह भी अति आवश्यक है कि हम अपनी मूल संस्कृति से भी जुड़े रहे जिससे कि हमारी महान संस्कृति जीवंत रह सके

Jul 27, 2025 - 16:52
 0  27
अपनी मूल संस्कृति से जुड़े रहे युवा,जिससे जीवंत रह सके हमारी महान संस्कृति : रोहित ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-07-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक युग में जहां हमें नई तकनीकों और वैज्ञानिक खोजों के साथ आगे बढ़ना होगा, वहीँ यह भी अति आवश्यक है कि हम अपनी मूल संस्कृति से भी जुड़े रहे जिससे कि हमारी महान संस्कृति जीवंत रह सके।

शिक्षा मंत्री आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत उबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाघी में मौजूद थे जहां पर उन्होंने अड़ियाला में कोट काली माता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेकर माता का आर्शीवाद लिया। उल्लेखनीय है कि कोट काली माता, अड़ियाला मूल रूप से कामरु (किन्नौर) से सम्बंधित हैं और रामपुर, रोहड़ू व कोटखाई क्षेत्र की आराध्य देवी हैं। 

रोहित ठाकुर ने स्थानीय लोगों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और देवी से क्षेत्र की खुशहाली और प्रगति हेतु प्रार्थना भी की। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर उन्हें देवी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिसके लिए वह अपने को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर आए श्रद्धालुओं और मंदिर कमेटी के लोगो से भेंट की। 

उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण हिमाचल पूरे विश्व में देव भूमि के नाम से जाना जाता है और यह सत्य भी है क्योंकि यहाँ की प्रत्येक पहाड़ी, प्रत्येक गाँव और हर घर में देवी-देवताओं का निवास है और यह देवी-देवता आम जन मानस से जुड़े हुए है। इन्ही विशेषताओं के कारण हमारी समृद्ध संस्कृति पूरी दुनिया में एक अलग स्थान रखती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow