अर्की अग्निकांड में 10 लोगों के जिंदा जलने की आशंका, चार लोग अभी तक भी लापता

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर-06 में रविवार देर रात भीषण अग्निकांड में पांच भवन और आठ दुकानें जलकर राख हो गए। अग्निकांड में 10 लोगों के जिंदा जलने की आशंका है। 10 वर्षीय एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया

Jan 13, 2026 - 12:04
 0  32
अर्की अग्निकांड में 10 लोगों के जिंदा जलने की आशंका, चार लोग अभी तक भी लापता
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  सोलन    13-01-2026

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर-06 में रविवार देर रात भीषण अग्निकांड में पांच भवन और आठ दुकानें जलकर राख हो गए। अग्निकांड में 10 लोगों के जिंदा जलने की आशंका है। 10 वर्षीय एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। पांच लोगों के जले हुए अवशेष मिले हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। 

चार लोग अभी तक लापता हैं। नौ लोग नेपाल और एक बच्चा बिहार का है। इनमें दो दंपती और उनके पांच बच्चे शामिल हैं। एनडीआरएफ, प्रशासन की टीमें जेसीबी लगातार मलबा हटाकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।  सर्च ऑपरेशन में डॉग स्क्वायड की  भी मदद ली जा रही है।  बताया जा रहा है कि सबसे पहले पांच मंजिला भवन में ऊपरी मंजिल में आग लगी और फिर साथ लगते पांच भवन आग की चपेट में आ गए। 

इसमें आठ दुकानें भी जलकर राख हो गईं। इनमें दो कपड़े, एक मन्यारी, एक घड़ी, दो जूते की दुकानें, एक बैग दुकान और एक टेलर की दुकान शामिल हैं। यूको बैंक की ब्रांच तक भी लपटें पहुंची मगर उसे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलने पर सुबह करीब 4:30 बजे अग्निशमन विभाग की चार टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में करीब नौ घंटे लगे। दोपहर करीब 1:30 बजे आग पर काबू पाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow