अर्की बाजार अग्निकांड में मासूम बच्ची की मौत पर भाजपा नेतृत्व ने जताया गहरा शोक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद सुरेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया

Jan 12, 2026 - 13:34
 0  11
अर्की बाजार अग्निकांड में मासूम बच्ची की मौत पर भाजपा नेतृत्व ने जताया गहरा शोक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

लापता लोगों की सुरक्षित तलाश और पीड़ितों को हर संभव सहायता की मांग

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   12-01-2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद सुरेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हृदयविदारक हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की जिंदा जलकर मृत्यु हो गई, जबकि 2 महिलाओं, 2 पुरुषों और 4 बच्चों सहित कुल 8 लोगों के लापता होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है।

डॉ. राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप ने कहा कि इस भयावह घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्ची की असमय मृत्यु अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दें। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी रखी जाए और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

इस दुखद घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी नेताओं ने मृत बच्ची के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए घायलों एवं लापता लोगों के शीघ्र सुरक्षित मिलने की कामना की है।

भाजपा नेतृत्व ने कहा कि इस त्रासदी में जिन व्यापारियों और परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, उनके पुनर्वास एवं क्षति-पूर्ति के लिए भी त्वरित कदम उठाए जाने चाहिए। पार्टी इस कठिन घड़ी में अर्की के पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow