अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,10 लीटर अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार 

प्रदेश में अवैध प्रकार के नशे का कारोबार लगातार फैलता जा रहा है। वहीं  पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 लीटर अवैध शराब सहित पकड़ा

Feb 13, 2026 - 13:41
 0  16
अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,10 लीटर अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    13-02-2026

प्रदेश में अवैध प्रकार के नशे का कारोबार लगातार फैलता जा रहा है। वहीं  पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 लीटर अवैध शराब सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना माजरा की टीम नियमित गश्त के दौरान मिश्रवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पुरुवाला कांशीपुर की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके चलते उसे रोककर तलाशी ली गई। 

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे वह बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव अजीवाला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में की है। इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow