अवैध कटान की जांच के लिए 29 दिसंबर को धर्मपुर पहुंचेगी भाजपा की तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी 

मंडी जिला के धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहरी के अर्न्तगत गांव बहरी में अवैध रूप से बालन के लिए भारी मात्रा में जंगल का कटान हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर 24 दिसंबर 2024 को लेकर सही तथ्य इकट्ठा करने हेतु एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार इस कमेटी को मौके पर जाकर तथ्यों की सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी को सौंपनी है

Dec 28, 2024 - 17:51
Dec 28, 2024 - 17:52
 0  37
अवैध कटान की जांच के लिए 29 दिसंबर को धर्मपुर पहुंचेगी भाजपा की तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  28-12-2024
मंडी जिला के धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहरी के अर्न्तगत गांव बहरी में अवैध रूप से बालन के लिए भारी मात्रा में जंगल का कटान हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर 24 दिसंबर 2024 को लेकर सही तथ्य इकट्ठा करने हेतु एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार इस कमेटी को मौके पर जाकर तथ्यों की सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी को सौंपनी है। 
पार्टी द्वारा इस समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विधायक,  समिति सदस्य सुखराम चौधरी विधायक एवं बलवीर सिंह वर्मा विधायक को बनाया गया था। समिति के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि यह समिति 29 दिसंबर को भाजपा धर्मपुर कार्यालय में प्रातः 10 बजे पहुंच जाएगी। उसके उपरांत समिति के सभी सदस्य स्पॉट पर जा कर पूरी वस्तु स्थिति का जायजा लेंगे। यह एक फैक्ट फाइंडिंग समिति भी है इसलिए हम जनता से आग्रह करते है कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकरण से जुड़े किसी भी प्रकार का प्रमाण समिति को देना चाहे तो दे सकता है, यह समिति जनता से सीधे जुड़ने का काम करेगी। 
सत्ती ने बताया कि बालन के लिए जो पेड़ काटे गए हैं, जानकारी मिली है कि उसकी विधिवत अनुमति वन विभाग से प्राप्त नहीं की गई है। यह भी मालूम पड़ा है कि बालन के लिए जो लकड़ी काटी गई, उसमें वो पेड़ भी शामिल है जिनको काटना प्रतिबन्धित है। अभी हाल ही में सम्पन्न हुए विधान सभा सत्र के दौरान इस विषय को विपक्ष द्वारा उठाया गया था। समिति द्वारा कल धर्मपुर जिला मंडी में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया जाएगा जिसका आयोजन दोपहर बाद किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow