असम्भव को संभव कर दिखाने से ब्रांड मोदी की है पहचान : जयराम ठाकुर

शिमला जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पूरी दुनिया में ब्रांड मोदी की चर्चा है। यह चर्चा उनकी अनवरत तपस्या के कारण है। असंभव को संभव कर दिखाने की क्षमता के कारण है। आर्थिक , सामरिक , वैज्ञानिक और कूटनीतिक उपलब्धियों के लिहाज से यह कार्यकाल अभूतपूर्व है। विकास, गरीब कल्याण , नारी सशक्तिकरण , आत्मनिर्भर भारत के लिए मोदी का यह सेवाकाल अद्वितीय है

Jun 10, 2025 - 20:51
 0  36
असम्भव को संभव कर दिखाने से ब्रांड मोदी की है पहचान : जयराम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  10-06-2025
शिमला जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पूरी दुनिया में ब्रांड मोदी की चर्चा है। यह चर्चा उनकी अनवरत तपस्या के कारण है। असंभव को संभव कर दिखाने की क्षमता के कारण है। आर्थिक , सामरिक , वैज्ञानिक और कूटनीतिक उपलब्धियों के लिहाज से यह कार्यकाल अभूतपूर्व है। विकास, गरीब कल्याण , नारी सशक्तिकरण , आत्मनिर्भर भारत के लिए मोदी का यह सेवाकाल अद्वितीय है। जो पहले कभी नहीं हुआ वह आज संभव हुआ है। यह प्रधानमंत्री का विजन और दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है। प्रधानमंत्री के स्वर्णिम 11 साल का सेवाकाल इस बात का प्रमाण है कि सेवा से प्रेरित शासन व्यवस्था के द्वारा आम नागरिक के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। 
संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति से ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सफल नेतृत्व किया जा सकता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि 11 साल के कार्यकाल में वह चीजें भी संभव हुई जिसके बारे में कभी कल्पना नहीं की जा सकती थी। आज कश्मीर से धारा 370 खत्म है। एक निशान, एक संविधान और एक प्रधान का सपना साकार हुआ है। दुनिया के सबसे उंचे चिनाब रेल ब्रिज से होकर वन्दे भारत गुजरती है तो कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने का एक सदी पहले देखा गया सपना पूरा होता है। राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ करोड़ों सनातनियों के पांच सौ साल पुराना सपना साकार हुआ। दुनिया के सबसे बड़े जीवन बीमा से 60 करोड़ से ज्यादा भारतीय लोगों को फ्री इलाज का सपना पूरा हुआ। रक्षा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता , रक्षा उपकरणों का निर्यात किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है। 
भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अद्वितीय सफलता हासिल कर रहा है और अपने ही नहीं दुनिया के सक्षम देशों के अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन को गति प्रदान करतीं प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना , आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना , जन धन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी अनेक लोक-कल्याणकारी पहल आमजन के जीवन को सुगम , वंचित को सशक्त और व्यवस्था को परिणाम दायक बनाने के प्रति प्रधानमंत्री के लोकहित की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करती हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी का सेवाकाल आस्था , अस्मिता , आजीविका और अर्थव्यवस्था के उत्कर्ष को सुनिश्चित करने का  सेवाकाल है। 
अमृत काल के सारथी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 'नए भारत' ने नारी सशक्तिकरण , आर्थिक विकास , कृषक उत्थान , नवोन्मेष , विरासत के संरक्षण , विकास की गति , सांस्कृतिक पुनरुत्थान , राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा नित नए आयाम स्थापित किए हैं। सबका साथ, सबका विकास , सबका विश्वास और सबका प्रयास' की भावना के अनुरूप जन-जन को विकास के साथ जोड़ा गया है। उनके कुशल नेतृत्व  का ही परिणाम है कि आर्थिक क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष तक, भारत हर क्षेत्र में महाशक्ति बन रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow