अस्पताल में लेडी डॉक्टर से बहसबाजी, मरीज ने डाक्टर को जड़ा थप्पड़ , चिकित्सकों ने बंद की ओपीडी 

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सोमवार को एक मरीज द्वारा डॉक्टर के साथ दुर्वव्यहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मरीज ने डॉक्टर अनुपमा से बहसबाजी कर उनके साथ दुव्र्यवहार किया। इस घटना के बाद अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने तुरंत प्रभाव से ओपीडी सेवाएं बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया

Nov 25, 2024 - 18:33
 0  141
अस्पताल में लेडी डॉक्टर से बहसबाजी, मरीज ने डाक्टर को जड़ा थप्पड़ , चिकित्सकों ने बंद की ओपीडी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  25-11-2024

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सोमवार को एक मरीज द्वारा डॉक्टर के साथ दुर्वव्यहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मरीज ने डॉक्टर अनुपमा से बहसबाजी कर उनके साथ दुव्र्यवहार किया। इस घटना के बाद अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने तुरंत प्रभाव से ओपीडी सेवाएं बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल उठाती हैं। डॉक्टर अनुपमा ने कहा कि यह हमला न केवल उनके सम्मान, बल्कि डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय है। 
डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के कारण अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई , जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के बाहर मरीज और उनके परिजन नाराज दिखे, क्योंकि उन्हें उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। इस मामले पर एमएस एके सिंह ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी मरीज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow