आंजभोज के नघेता में बढ़ा भाजपा का कुनबा , कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए कई परिवार

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नघेता के नघेता में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के कई परिवारों ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा , विकासपरक नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर यह लोग भाजपा से जुड़े। इस अवसर पर चतर सिंह , उदय राम , अतर सिंह , दिनेश सिंह और फूला सिंह ने परिवार सहित कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली

Jan 8, 2026 - 18:53
 0  16
आंजभोज के नघेता में बढ़ा भाजपा का कुनबा , कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए कई परिवार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  08-01-2026

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नघेता के नघेता में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के कई परिवारों ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा , विकासपरक नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर यह लोग भाजपा से जुड़े। इस अवसर पर चतर सिंह , उदय राम , अतर सिंह , दिनेश सिंह और फूला सिंह ने परिवार सहित कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। 
सभी ने यह सदस्यता पांवटा साहिब के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की उपस्थिति में ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो गारंटियां की थी , वे अब तक जमीनी स्तर पर पूरी नहीं हो पाई हैं। रोजगार , महंगाई राहत और जनकल्याण से जुड़े वादे केवल घोषणाओं तक सीमित रह गए हैं, जिससे आम जनता में निराशा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास , सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति की है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। इसी का परिणाम है कि जनता का भरोसा लगातार भाजपा पर बढ़ रहा है। सुखराम चौधरी ने भाजपा में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज किया जाएगा तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow