आईपीएस जेपी सिंह को प्रमोशन तो दो अधिकारीयों की ट्रांसफर , जानें किसे कहां मिली तैनाती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईजी दक्षिणी रेंज जेपी सिंह को एडीजी पद पर पदोन्नत किया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर ये पदोन्नति की गई है। आईपीएस अधिकारी जेपी सिंह के नए नियुक्ति आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। वहीं, सरकार ने 2 पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं

Jan 31, 2025 - 19:43
 0  107
आईपीएस जेपी सिंह को प्रमोशन तो दो अधिकारीयों की ट्रांसफर , जानें किसे कहां मिली तैनाती
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   31-01-2025

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईजी दक्षिणी रेंज जेपी सिंह को एडीजी पद पर पदोन्नत किया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर ये पदोन्नति की गई है। आईपीएस अधिकारी जेपी सिंह के नए नियुक्ति आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। वहीं, सरकार ने 2 पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

आईपीएस अधिकारी रमेश छाजटा को पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला और पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) स्टेट विजिलेंस वीरेंद्र कालिया को पुलिस अधीक्षक विजिलेंस मुख्यालय तैनाती दी है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की तरफ से शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर ये तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow