आदमखोर तेंदुए ने एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट उतार, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्ह घाटी बुधवार सुबह-सुबह आदमखोर तेंदुए की दहशत से कांप उठी। आदमखोर तेंदुए ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है जबकि पांच अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल

Dec 24, 2025 - 12:53
 0  70
आदमखोर तेंदुए ने एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट उतार, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-12-2025

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्ह घाटी बुधवार सुबह-सुबह आदमखोर तेंदुए की दहशत से कांप उठी। आदमखोर तेंदुए ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है जबकि पांच अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक तेंदुए ने बल्ह घाटी के तीन अलग-अलग गांवों में र लोगों पर हमले किए। 

सबसे पहले उसने चंडयाल में जाकर लोगों को अपना निशाना बनाया और उसके बाद भड़याल में दहशत फैलाई। इस दौरान तेंदुए ने चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में मलवाणा गांव में एक युवक पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र थुंगु राम निवासी भ्यूली के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि यह प्रवासी युवक है जो मंडी में रहता है और यहां अपने रिश्तेदारों के पास आया हुआ था। वहीं घायलों में साहिब सिंह पुत्र जोगी मलदार निवासी बिहार, दीनानाथ पुत्र बिक्रम निवासी भडयाल, चंपा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी मलवाणा, जनित पुत्र दीनानाथ निवासी भडयाल और रेखा देवी पत्नी दीनानाथ निवासी भडयाल शामिल हैं। 

सभी घायलों का लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं जबकि तेंदुआ भी मारा गया है। 

मृतक और घायलों को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के साथ ही हरसंभव मदद प्रदान की जा रही है। डीसीएफ मंडी वासु डोगर ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और कार्रवाई शुरू कर दी थी। विभाग अपने स्तर पर भी सारे मामले की जांच कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow