आने वाले वक्त में भी कई कड़े फैसले लेगी सरकार, विपक्ष का काम सिर्फ आलोचना : सीएम सुक्खू 

आर्थिक संकट में घिरी हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला  लिया है. सरकार ने बोर्ड, निगमों और आयोगों में तैनात पदाधिकारियों के साथ नेताओं को दी जा रही “कैबिनेट रैंक” की सुविधा को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया

Mar 17, 2026 - 15:50
 0  19
आने वाले वक्त में भी कई कड़े फैसले लेगी सरकार, विपक्ष का काम सिर्फ आलोचना : सीएम सुक्खू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-03-2026

आर्थिक संकट में घिरी हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला  लिया है. सरकार ने बोर्ड, निगमों और आयोगों में तैनात पदाधिकारियों के साथ नेताओं को दी जा रही “कैबिनेट रैंक” की सुविधा को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह सरकार का अहम फ़ैसला है. आने वाले वक़्त में सरकार कई कड़े फ़ैसले लेने वाली है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने की वजह से सरकार को 8 हज़ार करोड़ रुपए का सालाना नुक़सान हुआ है. ऐसे में सरकार ने आज कैबिनेट दर्जे वापस लेने कानिर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने आने वाले वक़्त में बजट पर भी इसका असर पड़ने की बात कही। 

सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार इन दिनों बजट पर चर्चा कर रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के बजट में किसी तरह की कोई कटौती नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने राज्य के सक्षम वर्ग के लिए बजट में कुछ नए टैक्स जोड़ने का भी संकेत दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम अब सिर्फ आलोचना करना ही रह गया है. सरकार आने वाले वक्त में कड़े फैसले लेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow