आने वाले समय में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए रोगी मित्र योजना ला रही सरकार : सीएम 

शिमला के रिज मैदान पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान खलीनी और विकासनगर की 60 से 80 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाओं ने रैंप वॉक कि

Oct 1, 2025 - 15:59
 0  112
आने वाले समय में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए रोगी मित्र योजना ला रही सरकार : सीएम 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     01-10-2025

शिमला के रिज मैदान पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान खलीनी और विकासनगर की 60 से 80 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाओं ने रैंप वॉक किया। 

सभी दर्शकों ने तालियों से बुजुर्गों का बढ़ाया। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह चौपाल के सदस्यों ने चौपाल का पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किया।  इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से सम्मान दिया गया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले समय में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए रोगी मित्र योजना ला रहे हैं। रोगी मित्र लोगों के घर जाएंगे और उनकी बीमारियों की जानकारी लेंगे। अच्छा इलाज यहीं देंगे। 

थोड़ा सा इसमें सहयोग करें। हिमाचल प्रदेश में बुजुर्गों की उम्र में इजाफा हुआ है। बुजुर्गों के लिए सरकार आने वाले समय में कुछ न कुछ करेगी।   सीएम सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे को बंद करके योजना लाई है। सबको सुविधाएं होंगी तो हिमाचल समृद्धशाली राज्य बनेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow