आपदा प्रभावितों के लिए राहत के लिए हिमाचल सरकार के काम धीमें और अपर्याप्त : जयराम ठाकुर 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल में आई आपदा में राहत के लिए दिल्ली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल के साथ केंद्रीय मंत्रियों से मिले और हिमाचल प्रदेश को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता देने काआग्रह किया

Jul 24, 2025 - 19:53
 0  27
आपदा प्रभावितों के लिए राहत के लिए हिमाचल सरकार के काम धीमें और अपर्याप्त : जयराम ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

केंद्र से मिला पैसा हिमाचल में पात्र प्रभावितों तक नहीं पहुंच रहा है 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     24-07-2025

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल में आई आपदा में राहत के लिए दिल्ली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल के साथ केंद्रीय मंत्रियों से मिले और हिमाचल प्रदेश को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता देने काआग्रह किया। 

उन्होंने केंद्रीय मंत्रीbअमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, ऊर्जा तथा शहरी एवं आवासन मंत्री मनोहर लालखट्टर, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वह आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले। सभी केंद्रीय नेताओं द्वारा हिमाचल को भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिया गया। दिल्ली प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस आपदा में हिमाचल सरकार को जिस तरीके से राहत, बचाव और पुनर्निर्माण के कार्यों को करना चाहिए था वह नहीं किया गया। 

राहत और पुनर्निर्माण के कार्य बहुत धीमें और अपर्याप्त है। सड़के बंद हैं ।बिजली पानी की सुविधा अभी पूरी तरीके से बहाल नहीं हो पाई हैं। क्षेत्र की आर्थिकी का प्रमुख साधन कृषि बागवानी और फूलों की खेती है। लेकिन सड़के बंद होने की वजह से आपदा के बाद बची रह गई बागवानी और खेती के उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। 

बिजली और पानी की सुविधा बहाल करने में भी सड़कों का खुलना बहुत जरूरी है। इसके साथ उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में आई आपदा के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की तरफ से 5150 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की जा चुकी है। यह अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक सहायता है।  

यह बात मुझे बहुत दु:ख के साथ कहनी पड़ रही है कि हिमाचल सरकार ने केंद्र द्वारा दिया गया पैसा आपदा के पात्र सभी व्यक्तियों तक नहीं पहुंचाया है। प्रभावितों के साथ किसी भी तरीके का भेदभाव नहीं होना चाहिए। पत्रकारों द्वारा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य के विदेश दौरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आपदा के दौर में लोक निर्माण मंत्री का हिमाचल में होना ज्यादा जरूरी था। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू भी आपदा के 9 दिन बाद आपदा प्रभावित सराज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे। हालांकि  सरकार की विशेष सहायता आपदा प्रभावितों तक अभी भी नहीं पहुंची है। जबकि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा पहले ही पहुंच गए थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow