आपदा में भी अवसर ढूंढ रही हिमाचल सरकार , बस किराये में वृद्धि करना उचित नहीं : संतोष कपूर 

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का अधिवेशन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई वहीं महिलाओं का आरोप है कि सरकार आपदा में भी अवसर ढूंढ रही है जो बेहद निंदनीय है। मीडिया से बात करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कपूर ने बताया कि आज चौतरफा महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है

Jun 1, 2025 - 18:57
 0  28
आपदा में भी अवसर ढूंढ रही हिमाचल सरकार , बस किराये में वृद्धि करना उचित नहीं : संतोष कपूर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  01-06-2025
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का अधिवेशन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई वहीं महिलाओं का आरोप है कि सरकार आपदा में भी अवसर ढूंढ रही है जो बेहद निंदनीय है। मीडिया से बात करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कपूर ने बताया कि आज चौतरफा महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है , जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आपदा में भी अवसर ढूंढ रही है और यह हाल में देखने को मिला जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था उस समय प्रदेश सरकार ने किराए में भारी भरकम वृद्धि की है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि बस का न्यूनतम किराया ₹10 करना किसी भी सूरत में उचित नहीं है। 
वहीं महिलाओं ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर भी चिंता जताई है और कहा कि पिछले 2 साल से महिलाएं नशे की रोकथाम के लिए काम कर रही है मगर शासन प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाई जा रहे है। वहीं महिलाओं ने नाहन शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक और आवारा पशुओं पर भी चिंता जताई  है महिलाओं का कहना है कि शहर में आवारा पशु परेशानी का सबब बन रहे हैं और आए दिन सड़क हादसे भी घटित हो रहे हैं ऐसे में इस दिशा में प्रशासन को उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। सम्मेलन में बढ़ती महिला हिंसा तथा उसके स्वरूपों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए महिला हिंसा के जिम्मेदार स्थितियों और नीतिगत व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वहीं सम्मेलन युवाओं में बढ़ते अवैध नशे के के प्रकोप तथा समाज की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। 
इसके अलावा सम्मेलन में बंदरों की गंभीर समस्या आवारा पशुओं तथा आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं चर्चा में आया कि नाहन शहर में पिछले साल भी डेंगू के बहुत सारे मामले सामने आए थे। इसलिए सम्मेलन में मांग उठी कि नाहन कमेटी समय रहते दवाइयों का छिड़काव करें ताकि लोगों को इस वर्ष परेशानियां न उठानी पड़े! वर्ना महिला समिति को अभियान चलाने पर मजबूर होना पड़ेगा। सम्मेलन में नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष साथी आशा शर्मा , सचिव फरिदा , कोषाध्यक्ष सीता तोमर , उपाध्यक्ष सुमित्रा परमार , सुदेश , तारा , सुनीता को बनाया गया वहीं सहसचिव अनिता सपना,पुष्पा आशु को बनाया गया युक्ति , विद्या , सेवती कमल , मीना , सुनीता अनिशा , जारा , आशा , अंजिता, पार्वती देवी को भी सदस्य बनाया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow