आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल गवर्नेंस एक्सपर्ट डॉ. आरुषि जैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट डॉ. आरुषि जैन ने रविवार सायं शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। आरुषि जैन हिमाचल प्रदेश से संबंध रखती हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल गवर्नेंस क्षेत्र में अपने गहन अनुभव को मुख्यमंत्री के साथ साझा करते हुए अपनी अभिनव पहल ‘एआई सवेरा’ के बारे में जानकारी दी। यह एक ऐसा मंच है जो आम लोगों तक सरकारी सेवाएं सरल और सुलभ तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है

Jul 7, 2025 - 19:03
 0  30
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल गवर्नेंस एक्सपर्ट डॉ. आरुषि जैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
  
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  07-07-2025

पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट डॉ. आरुषि जैन ने रविवार सायं शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। आरुषि जैन हिमाचल प्रदेश से संबंध रखती हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल गवर्नेंस क्षेत्र में अपने गहन अनुभव को मुख्यमंत्री के साथ साझा करते हुए अपनी अभिनव पहल ‘एआई सवेरा’ के बारे में जानकारी दी। यह एक ऐसा मंच है जो आम लोगों तक सरकारी सेवाएं सरल और सुलभ तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। 
डॉ. आरुषि जैन को एडवर्ड एस मैसन फेलो के रूप में चुना गया है और उन्हें जॉन एफ केनेडी स्कालर की विशिष्ट उपाधि भी प्राप्त हुई है। यह सम्मान विश्व स्तर पर बदलाव लाने वाले चुनिन्दा व्यक्तियों को ही दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने आरुषि जैन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की इस बेटी ने विश्व पटल पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियां देश व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 
उन्होंने कहा कि इस तकनीकी आधारित पहल से हिमाचल में सेवाओं की बेहतर पहुंच और जनता तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘एआई सवेरा’ में जन भावनाओं का विश्लेषण, वर्चुअल अवतार और नीति निर्माताओं के लिए रियल टाईम एनाल्लैटिक डेश बोर्ड जैसी कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। यह मंच सेवा वितरण और जनसहभागिता के लिए एक प्रभावी उपकरण सिद्ध होगा। डॉ. आरुषि जैन ने हावर्ड यूनिवर्सिटी के हावर्ड कैनेडी स्कूल से मिड-करियर मास्टर्ज इन पब्लिक एडमिनिस्टेªशन की डिग्री प्राप्त की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow