इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन की नई टीम ने संभाली कमान, सेवा कार्यों के साथ हुआ भव्य इंस्टॉलेशन समारोह

इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन का इंस्टॉलेशन समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में एसडीएम सोलन नीरजा शर्मा ने मुख्य अतिथि व सोलन की महापौर सुषमा शर्मा ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद आईपीपी अंजुबाला पबियाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया।

Aug 1, 2026 - 17:46
 0  4
इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन की नई टीम ने संभाली कमान, सेवा कार्यों के साथ हुआ भव्य इंस्टॉलेशन समारोह

यंगवार्ता न्यूज - सोलन 1 अगस्त, 2026 : 


इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन का इंस्टॉलेशन समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में एसडीएम सोलन नीरजा शर्मा ने मुख्य अतिथि व सोलन की महापौर सुषमा शर्मा ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद आईपीपी अंजुबाला पबियाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब द्वारा आयोजित सामाजिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सेवा कार्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते क्लब को नार्थ ज़ोन स्तर पर अनेक सम्मान प्राप्त हुए।


समारोह के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए दीपाली ठाकुर ने क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। नव नियुक्त अध्यक्ष अधिवक्ता दीपाली ठाकुर ने कहा कि क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगा तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम नीरजा शर्मा एवं महापौर सुषमा शर्मा ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय पाजो के विद्यार्थियों के लिए कुर्सियां भेंट कीं, जिन्हें उषा ठाकुर ने प्रायोजित किया था। साथ ही दो जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई। इसके अतिरिक्त वॉलंटरी ट्रेनिंग सेंटर बैठिनी के लिए एक वाटर प्यूरीफायर प्रदान कर क्लब ने अपना एक महत्वपूर्ण सेवा प्रोजेक्ट भी पूरा किया।


समारोह में क्लब की उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया। वर्ष 2025-26 की जिला रैली कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन को बेस्ट क्लब ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं अंजु बाला पबियाल को गोल्डन प्रेसिडेंट अवार्ड, मुक्ता रस्तोगी को गोल्डन आईएसओ, अवार्ड तथा गोल्डन एडिटर पवन पुरी को अवार्ड प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में क्लब की नई कार्यकारिणी ने समाजहित में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में इनरव्हील सदस्याओं, गणमान्य अतिथियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान सम्मान, सेवा और महिला नेतृत्व की भावना प्रमुख रूप से देखने को मिली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow