इनरव्हील क्लब सोलन सिटी का स्थापना समारोह
इनरव्हील क्लब सोलन सिटी का स्थापना समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीरजा शर्मा, एस.डी.एम. सोलन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सोलन नगर निगम की मेयर सुषमा शर्मा उपस्थित रहीं।
यंगवार्ता न्यूज - सोलन, 30 जुलाई, 2026 :
इनरव्हील क्लब सोलन सिटी का स्थापना समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीरजा शर्मा, एस.डी.एम. सोलन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सोलन नगर निगम की मेयर सुषमा शर्मा उपस्थित रहीं।
समारोह में सभी इनरव्हील क्लबों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्य का औपचारिक रूप से क्लब में स्वागत किया गया तथा चार सफल परियोजनाएँ विभिन्न श्रेणियों में पूर्ण की गईं।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष चारु बंसल एवं सचिव डा. कंचन बी. जसवाल ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का हिमाचली परंपरा के अनुसार टोपी और स्कार्फ पहनाकर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि एस.डी.एम. महोदया ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष रूप से समाज में एंटीचिटा रैकेट के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।
यह आयोजन न केवल क्लब के लिए एक नई ऊर्जा का संचार था, बल्कि सामाजिक सेवा और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।
What's Your Reaction?