उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नदी में गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस , 36 लोगों की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर चीख पुकार मची है

Nov 4, 2024 - 16:50
 0  301
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नदी में गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस , 36 लोगों की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
न्यूज़ एजेंसी - अल्मोड़ा  04-11-2024
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर चीख पुकार मची है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मार्चुला इलाके के पास सोमवार को यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। बस में 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसएसपी अल्मोड़ा मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम  भी पहुंची हैं। घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है। 
हादसे में 36 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बस नैनीडांडा के किनाथ से रामनगर जा रही थी। जैसे ही बस मार्चुला के पास पहुंची तो सारड बैंड के पास नदी में गिर गई। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि कुछ लोग बस से छिटककर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाया। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया गया। बस सवार 36 यात्रियों की मौत हो गई। नदी में लाशों का ढेर लग गया। चारों ओर भयावह मंजर था। मुश्किल से बस के अंदर फंसे शवों को निकाला गया। शुरुआती जानकारी मिली है कि यूजर्स कंपनी की बस है। बस 42 सीटर है। लेकिन 55 से अधिक यात्री बस में सवार थे। 
सड़क हादसे पर दुख जताते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। डीएम देहरादून को भी रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए विशेष रूप से वहां भेजा जा रहा है। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow