उप-राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त ने अधिकारीयों के साथ किया मंथन 

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शिमला प्रस्तावित दौरे को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया,  जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। बैठक में उप-राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई

Jun 4, 2025 - 18:59
 0  27
उप-राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त ने अधिकारीयों के साथ किया मंथन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  04-06-2025

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शिमला प्रस्तावित दौरे को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया,  जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। बैठक में उप-राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। 
उपायुक्त ने कहा कि उप राष्ट्रपति 06 जून को शिमला पहुंचेंगे तथा 07 जून को सोलन जिला के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि समस्त तैयारियां समयबद्ध और समन्वित रूप से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि उप-राष्ट्रपति का यह दौरा ज़िला के लिए गर्व की बात है, इसलिए सभी अधिकारी इसे सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी  शिमला (ग्रामीण) मंजीत शर्मा, उपमंडलाधिकारी शिमला (शहरी) ओशिन शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद, प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, परिवहन तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow