उपलब्धि : अभिजीत ठाकुर ने फेंसिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल के अभिजीत ठाकुर का तलवारबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अभिजीत ने हिमाचल प्रदेश अंडर-20 फेंसिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया

Dec 28, 2025 - 15:33
 0  9
उपलब्धि :  अभिजीत ठाकुर ने फेंसिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पच्छाद    28-12-2025

सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल के अभिजीत ठाकुर का तलवारबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अभिजीत ने हिमाचल प्रदेश अंडर-20 फेंसिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अभिजीत ठाकुर का चयन जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में ओडिशा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वह पिछले चार वर्षों से तलवारबाजी का नियमित अभ्यास कर रहे हैं।

अभिजीत अपने बड़े भाई एवं कोच विश्वजीत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जो स्वयं नेशनल मेडलिस्ट हैं। विश्वजीत सिंह ठाकुर हाल ही में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं।

अभिजीत ठाकुर वर्तमान में पंजाब विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट हैं, माता गृहिणी हैं जबकि दादा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी रह चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow