उपलब्धि : छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत ने ईरान को हराकर अपने नाम किया खिताब  

छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत ने ईरान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने ईरान को को 32-25 के अंकों से शिकस्त दी। ईरान के तेहरान में हुई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन

Mar 8, 2025 - 19:35
 0  53
उपलब्धि : छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत ने ईरान को हराकर अपने नाम किया खिताब  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    08-03-2025

छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत ने ईरान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने ईरान को को 32-25 के अंकों से शिकस्त दी। ईरान के तेहरान में हुई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

भारत ने सभी मुकाबले एकतरफा जीते हैं। सेमीफाइनल में भारत ने नेपाल को 56-18 से हराया था। वहीं शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान को मात दी। भारत की महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश की पांच खिलाड़ी शामिल हैं। 

इनमें पुष्पा राणा, निधि शर्मा, भावना ठाकुर, साक्षी शर्मा और ज्योति ठाकुर शामिल हैं। इस जीत में इन खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने कहा कि बेटियों ने फिर से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को बधाई दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow